More

    *आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 08 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
    जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम नरियरा के श्री प्रियांशु बरेठ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री नोवेन्द्र कुमार बरेठ और तहसील बलौदा निवासी श्री प्रांजल देवांगन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री किशोर देवांगन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

    Trending News

    Technology