More

    *आई टी बी आई कर्मचारी ने बैंक में जमा करने बाले लाखों रुपये किये ग़ायब।।*

    पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर,थाना केण्ट में दिनंाक 20-5-23 की रात उप निरीक्षक जय प्रकाश उम्र 58 वर्ष ने लिखित शिकायत की थी कि वहं 29 वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जमतरा केम्प में कार्यरत है । दिनंाक 18-5-23 को 29 वाहिनी में कार्यरत दल (जीडी) भगवानदास शर्मा द्वारा केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार 29वीं वाहिनी का 11 लाख 50 हजार रूपये केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार 29 वीं वाहिनी के

    भारतीय स्टेट बैंक सदर शाखा जबलपुर शासकीय खाता में जमा कराने हेतु वाहिनी डाक रनर दल (जीडी) प्रजापति अनिल कुमार के सुपुर्द किया गया , उक्त कर्मी द्वारा दिनांक 19-5-23 की भारतीय स्टेट बैंक सदर शाखा जबलपुर में उक्त धन राशि 11 लाख 50 हजार रूपये जमा की जानी थी परन्तु कर्मी के कथनानुसार उक्त कर्मी बैंक पहुॅचने से लगभग 1 किलो मीटर पूर्व लघुशंका हेतु लगभग 12-45 बजे सडक पर ओपन

    टायलेट के पास सरकारी मोटर सायकल पर बैग रखकर गया, एक मिनिट बाद देखा तो पैसों से भरा बैग गुम हो गया जिसकी सूचना उक्त कर्मी द्वारा कमान अधिकारी 29 वीं वाहिनी को यथा शीघ्र न देते हुये दिनंाक 19-5-23 को लगभग 19-45 बजे दी गई । तस्दीक पर पाया गया कि उक्त कर्मचारी द्वारा दी गई रकम बैंक में जमा न कर गड़बड़ किया गया प्रतीत हेाता है ।जब पुलिस की गठित टीम द्वारा अनिल प्रजापति उम्र 30 बर्ष को

    अभिरक्षा में लेते हुए सघन पूंछताछ की गई तो उसने बताया कि मैंने रकम बैंक में जमा नही किया था रुपये को उसने घर मे छिपाये थे बैंक खाली बैग ले गया था पूरा दिन बैग अपने साथ लिये रहे ओर बाद में बैग को झाड़ियों में फेंक दिया था ।आरोपी को गिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    Trending News

    Technology