More

    *आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 27 जून तक*

    मुंगेली// जिले में संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली के परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम बरेला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 04, ग्राम भथरी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 05, ग्राम जरहागांव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 01, पुरान आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.02 और ग्राम लछनपुर आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के रिक्त पदों में नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्रता व भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेली से सम्पर्क कर सकते हैं।

     

    Trending News

    Technology