
जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजनाला स्मृतिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के बर्मन, के मार्गदर्शन एवं गोविंद दीवान एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में गीदम पुलिस लगातार असामाजिक व आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
दिनांक 07.02.2025 को सूचना मिली थी कि हाई स्कुल गीदम के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का बना धारदार तलवार लेकर घुम रहा है और धारदार तलवार को लहराते हुए आने जाने वालो राहगिरो तथा वहां मौजूद आसपास के लोगो को दिखाकर डरा रहा हैै कि सूचना पर तत्काल थाना गीदम पुलिस मौके पर पहुुॅचकर उस व्यक्ति को पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम सोयम शर्मा उर्फ गुड्डा पिता स्व0 अमित शर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन गायता पारा हारम थाना गीदम जिला दन्तेवाडा का रहना बताया। आरोपी के विरूद्ध थाना गीदम में अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- उनि0. शशिकांत यादव, सउनि0 प्रशांत सिंह, नरेन्द्र भारती, प्र0आर0 341 राजकुमार , प्र0आर0 कार्लूस मिंज , आर0 देवेन्द्र नेताम , ईश्वर राम ठाकुर, पुरूषोत्तम पटेल, रामेश्वर ठाकुर
