*अवैध शराब परिवहन पर थाना सोमनी पुलिस का प्रहार*
⁕ 02 आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल।
⁕ आरोपियों के कब्जे से 85 पौवा देशी शोले शराब व एक मोटर साइकिल किया गया जप्त।

थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमनी सांकरा मोड के पास आरोपीयान
01. नितेश पाटीला पिता रामदास पाटीला उम्र 24 साल।
02. राकेश टोण्डे पिता राज कुमार टोण्डे उम्र 25 साल
दोनो निवासी ग्राम ककरेल थाना सोमनी जिला राजनादगांव छ0ग0 से 85 पौवा देशी शोले शराब कुल 15.300 बल्क लीटर किमती 6800 रूपये एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक काला नीले रंग का मोटर सायकल वाहन क्रं0 सीजी 07 बीआर 4953 पैसन प्रो किमती 45000 रूपये कुल जुमला किमती 51800/- को जप्त कर आरोपीयान को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही
दिनांक 23.05.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नीला रंग के एक्टिवा स्कुटी मे अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब ले जा रहा है कि तत्काल चौकी चिखली पुलिस टीम तैयार कर चिखली खैरागढ़ रोड निर्माणाधिन श्लोका ग्रीन सीटी के सामने रोड के पास नाकाबंदी कर नीला रंग के एक्टिवा स्कुटी को रोककर चेक करने पर आरोपी युधिष्ठिर राजपूत पिता स्व. सुरेश राजपूत उम्र 24 साल साकिन चिखली रमन बाजार वार्ड नं. 10 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा अपने एक्टिवा स्कुटी वाहन क्रमांक सीजी 08 एवाय 5536 के डिक्की मे 35 पौवा सवा शेरा देशी शराब अवैध रूप से तस्करी करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब 35 पौवा सवा शेरा देशी शराब कुल 6.300 बल्क लीटर कीमती 2800 रूपये एवं एक्टिवा स्कुटी क्रमांक सीजी 08 एवाय 5536 कीमती 20000 रूपये कुल जुमला कीमती 22800 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
