More

    अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही

    मुंगेली| कलेक्टर राहुल देव सर के कुशल निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकरी जी एस नरुट्टी के मार्गदर्शन में आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 13/08/2023 को मय् स्टॉफ के साथ गश्त के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम खमरिया थाना जरहागांव मे आरोपी प्रीतम रात्रे पिता करन रात्रे और ग्राम फदवानी थाना मुंगेली निवासी आरोपी दानीराम् लहरें पिता रूपदास लहरे के कब्जे मकान में दबिश दी गई।

    आरोपियों की उपस्थित में कब्जे मकान से क्रमशः 8 लीटर और 9 लिटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया । उपरोक्त दोनों आरोपियों के ऊपर आबकारी अधि की गैर जमानती धारा 34(1)(क) ,34(2) एवम 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के साथ आबकारी स्टॉफ नारायण सिंह कवर , नगर सैनिक शंभू बर्मन बिंदिया राजपूत एवं, मनीषा टंडन का योगदान  रहा|

    Trending News

    Technology