More

    *अवैध रूप से नशीली दवाई बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    आशीष कश्यप बिलासपुर:- दिनांक 30.01.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास अवैध रूप से नशीली दवाइयाँ बेचने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बोले, पिता चन्द्रप्रकाश बोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया पारा दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित श्रेणी की नशीली गोलियाँ बरामद की गईं, जिनमें —
    • Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) – 2 स्ट्रिप (कुल 20 टैबलेट)
    • Nitrazepam Tablets IP (Nitzascan-10) – 7 स्ट्रिप (कुल 70 टैबलेट)

    अर्थात कुल 90 नशीली टैबलेट बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपी के पास से नगद ₹240 एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी उक्त दवाइयों के विक्रय संबंधी कोई वैध चिकित्सकीय दस्तावेज या प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं कर सका।

    प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त था।

    इस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    जब्त नशीली दवाइयों को सीलबंद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपी के अन्य साथियों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।

    Trending News

    Technology