More

    अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही, 9.3 लीटर अवैध शराब की गई जप्त… 2 गिरफ्तार

    मुंगेली| जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर जिला अस्पताल के पास दबिश अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी कोमल साहू के कब्जे से 5.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना चिल्फी द्वारा ग्राम फुलवारी में दबिश देकर अवैध रूप से अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम फुलवारी में दबिश देकर सट्टा खेल रहे 01 आरोपी रेखचंद जांगड़े के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है|

    Trending News

    Technology