More

    अब सभी भारतीय भाषाओं में कराया जाएगा CBSE छात्रों को अध्ययन

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) अब छात्रों को सभी भारतीय भाषाओं में शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प उपलब्ध कराएगा। नई शिक्षा नीति के बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की ओर से संबंद्ध विद्यालों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई के इस कदम की सराहना करते हुए बधाई दी है। विद्यार्थियों के बीच भाषाई विविधता, कल्चरल समझ के साथ बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुच्छेद 4.12 में बहुभाषा के लाभों को बताया गया है। इसमें जोर देकर ये बात कही गई है कि कम से कम कक्षा 5 तक और अधिकतम कक्षा 8 तक कक्षाओं में मूल भाषा के साथ-साथ मातृभाषा, स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के माध्यम के तौर पर प्रयोग किया जाए।

    Trending News

    Technology