More

    *अखिल भारतीय स्तर के 31 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु कविताएँ नि:शुल्क आमंत्रित*।

    *अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता `एक पेड़ मां के नाम ‘ का किया जा रहा आयोजन* ।
    *शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ का आयोजन*।


    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,लोरमी – शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रदत्त अखिल भारतीय स्तर के 31 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम शीर्षक पर रचित कविताएँ नि:शुल्क आमंत्रित की जा रही हैं। अखिल भारतीय स्तर पर कविताओं की उत्कृष्टता के आधार पर चयनित 31 कवियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा रु. 1100/- की राशि भेंट की जाएगी। सम्मान एवं पुरस्कार हेतु एक पेड़ माँ के नाम शीर्षक पर लिखित कविताएँ ही स्वीकृत की जाएँगी। कविताएँ अधिकतम 24 पंक्तियों की होनी चाहिए। शिक्षक वर्ग हेतु उक्त में से 11 सम्मान एवं पुरस्कार पृथक हैं। केवल ई-मेल एड्रेस sspcg25@gmail.com या वाट्सएप्प नंबर 8839628223 पर प्रेषित रचनाएँ स्वीकृत की जाएँगी। कविताएँ, निर्धारित प्रपत्र में घोषणा-पत्र सहित अंतिम तिथि 22 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त होनी चाहिए। उपर्युक्त जानकारी शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य जिला मुंगेली से अशोक कुमार टोण्डे द्वारा प्रदान की गई ।

    Trending News

    Technology