More

    अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद चेलना संभाग ने आयोजन किया स्वास्थ्य शिविर

    जबलपुर के डीएन जैन बोर्डिंग मंदिर आजाद पैलेस गोल बाजार में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चेलना संभाग के द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाने के साथ-साथ बच्चों को दवा टूथपेस्ट ब्रश स्टेशनरी खिलौने खाद सामग्री का भी वितरण किया गया महिला परिषद के आयोजकों ने बताया कि हमारी संस्था उन असाह गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करती आ रही है एवं उनको हर संभव सहयोग हमारी अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चेलना संभाग द्वारा पूरी करने की कोशिश की जाती है|

    आयोजकों ने यह भी बताया कि हमारा यह प्रांतीय प्रोजेक्ट है आंसू से मुस्कान की ओर जिसके तहत आज जबलपुर में चेलना संभाग के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के खिलौने स्टेशनरी वितरित की गई जिसे पा कर बच्चों के होठों में और चेहरे में मुस्कान आ गई हमारी संस्था नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करती है जो सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित हो जाते हैं इस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चेलना संभाग की सभी महिला सदस्य एवं पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा|

    Trending News

    Technology