
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को अक्षय तृतिया (आक्ती तिहार) का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी धूमधाम से अक्ति के पूर्वक को मनाया जा रहा है । इस दौरान हर गली-मोहल्ले में मंडप सजे। विधिवत विवाह की परंपराएं निभाई गईं और गुड्डे-गुड़ियों की शादी की। विवाद गीत बजते रहे और बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उस पर जमकर डांस किया। शादी के बाद गुड़ियों की विदाई की भी रस्म निभाई गई। वहीं किसानों ने अपने खेतों में पहुंच कर बीज की बोआई की।
