More

    *अकलतरा शराब भट्टी में हंगामा कर पैसे और शराब की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

     

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट व रुपए-शराब की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर (34 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश फाइल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    घटना का विवरण
    दिनांक 19 अगस्त 2025 की शाम लगभग 5 बजे आरोपी शराब के नशे में अकलतरा शराब भट्टी पहुंचा और सेल्समेन व मैनेजर से शराब व पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर वह काउंटर के अंदर घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

    पीड़ित मुकेश कुमार नायक की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 383/25 धारा 296, 251(2),115(2), 333, 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई
    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    आरोपी का आपराधिक इतिहास
    आरोपी आशीष ठाकुर पर जुआ एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन सुधार न होने पर अब गुंडा-बदमाश की फाइल तैयार की गई है।

    इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology