Home अन्य खबरे अकलतरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब और 60...

अकलतरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब और 60 लीटर गुड़ पास जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0
11

अकलतरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब और 60 लीटर गुड़ पास जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने 30 लीटर महुआ शराब एवं 60 लीटर गुड़ पास जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को आबकारी वृत्त अकलतरा की टीम ने कोटगढ़ वार्ड क्रमांक 14 में दबिश दी। इस दौरान धीरेंद्र कुमार (30 वर्ष), निवासी कोटगढ़, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब एवं 60 लीटर गुड़ पास बरामद किया गया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश शर्मा, विमल सनाढ्य एवं महिला आबकारी आरक्षक अंशु पाटनवर का विशेष योगदान

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here