
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…मौत के बाद जिंदगी की जंग थम जाती है, लेकिन ऐसा शायद हर मामले में नहीं होता. ग्राम हरदी की भी यही कहानी है, जहां चिता पानी से भरे मैदान में पड़ी रही, लेकिन उसके अंतिम संस्कार में बारिश की बूंदों ने अंतिम सफर को दुखद बना दिया. ये घटना इतनी विभत्स है कि अपने करीबी के गुजरने का गम भरी आंखें इस नजारे को देख और नम हो गईं, लेकिन व्यवस्था के इस कुरूप के सामने हर कोई बेसहारा बना रहा.
वहां मौजूद लोगों का कहना था कि बाधा बारिश नहीं, प्रशासन की अव्यवस्था है, जो अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम बनवाने में असमर्थ है. अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों ने इसका वीडियो बनाया. अंत्येष्ठि स्थल पर टीन शेड की व्यवस्था न होने से नाराज लोगों का गुस्सा नगर पंचायत हरदी अड़भार के प्रति बढ़ गया, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने जाहिर भी किया.आखिर कब कुंभकरण नींद से जागेगा प्रसासन ?
