Home अन्य खबरे वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से सुनीता यादव को मिला...

वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से सुनीता यादव को मिला अतिरिक्त आय का सहारा

0
6

वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से सुनीता यादव को मिला अतिरिक्त आय का सहारा

*बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में हो रहा अतिरिक्त रोजगार का उपयोग*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // मुंगेली विकासखंड के ग्राम चमारी निवासी सुनीता यादव के लिए वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत अब 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध होने से उन्हें पहले की तुलना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिल रहा है। सुनीता यादव ने बताया कि पहले 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन वीबी-जी रामजी योजना के तहत अब 125 दिनों का रोजगार मिलने से उन्हें 25 दिन अतिरिक्त काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अतिरिक्त रोजगार से मिलने वाली मजदूरी उनके परिवार के लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हो रही है।

सुनीता ने बताया कि रोजगार से प्राप्त मजदूरी राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। अतिरिक्त रोजगार मिलने से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिल रहा है और बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने में भी मदद मिल रही है। गांव में ही रोजगार का अवसर मिलने से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के लिए स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध हो रहा है। सुनीता के लिए योजना के तहत मिले अतिरिक्त 25 दिनों का रोजगार परिवार की आय को सहारा देने और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार मजबूत करने में उपयोगी साबित हो रहा है। सुनीता यादव ने 125 दिनों के रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने वाली योजना के संचालन के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के रोजगार अवसर ग्रामीण परिवारों के लिए काफी उपयोगी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here