Home अन्य खबरे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को...

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

0
4

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री शरद अहीरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में पर्यवेक्षक शरद अहीरे ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उपस्थित जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़, विधायक व्यास कश्यप, विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश एवं विधायक बालेश्वर साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भविष्य चंद्राकर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here