Home अन्य खबरे *भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

*भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

0
5

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। जिले के ग्राम भठली कला में मां जगत जननी की असीम कृपा से 24 नवंबर 2026, मंगलवार को भव्य जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जय मां जगत जननी जसगीत प्रतियोगिता के नाम से आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां की हैं। श्री रामजानकी मंदिर कश्यप भवन, भठली कला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जसगीत मंडलियों को अपनी भक्ति संगीत प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी इष्ट मित्रों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था

आयोजन समिति ने जसगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कुल 12 पुरस्कार निर्धारित किए हैं।
12 पुरस्कारों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं की सहभागिता है जो कि विजेता मंडलियों को प्रदान किया जायेगा.

जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीत बनर्जी (मुंगेली), रामसहाय डिंडोरे (गुरूजी ), पवन पाण्डेय (जनपद सदस्य), श्रीकांत पाण्डेय (जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली), भुवनेश्वरी देवी प्रसाद साहू (सरपंच भठली कला) एवं कमला तुलाराम यादव (उपसरपंच भठली कला) को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति में अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री गोकुल कश्यप, उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप एवं पुकसिंह पोर्ते, कोषाध्यक्ष बड़े राजा कश्यप एवं नंद कुमार कश्यप, सचिव अश्वनी कश्यप एवं पुरुषोत्तम कश्यप तथा संचालक श्री बद्री प्रसाद कश्यप को दी गई है। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में दुकाल, सालिक, रामा, परमेश्वर एवं राजेश के नाम शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here