Home अन्य खबरे पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

0
7

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

0.विकास कार्यों से बदल रही पंडरिया विधानसभा के गाँव की तस्वीर, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹6.54 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई मंडल अंतर्गत 6 करोड़ 54 लाख 48 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने 6 करोड़ 12 लाख 10 हजार की लागत से भगतपुर से घोघरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रही इस सड़क के निर्माण से भगतपुर, घोघरा, मिन्झौरी, खैरझिटी और वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर सहित आस-पास के कई ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा विशेषकर इन क्षेत्रों में सब्जी की फसल उत्पादन करने वाले किसानों व व्यापारियों को अब पांडातराई तक सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी इसके साथ जिला मुख्यालय आने-जाने में भी लम्बी दूरी तय करके जाने की असुविधा से भी छुटकारा मिलेगा इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पाढ़ी में 11 लाख 69 हजार की लागत से आंगनबाड़ी भवन एवं 5 लाख रु. की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र तथा ग्राम खैरझिटी पुराना में 11 लाख 69 हजार की लागत से आंगनबाड़ी भवन, 14 लाख रु की लागत से चेकडेम निर्माण का लोकार्पण किया इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही महिलाओं एवं नौनिहालों को सुविधाजनक सेवाएं तथा डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होंगी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों से लेकर हर गांव-गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचे, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक परिवार को बेहतर सुविधाएं मिलें और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे भगतपुर से घोघरा तक सड़क निर्माण से ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं आंगनबाड़ी भवनों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी खैरझिटी पुराना में चेकडैम का निर्माण जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ये सभी कार्य ग्रामीणों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण हैं विधायक भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा हमारा संकल्प है कि प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए क्षेत्र को शिक्षा, आधारभूत संरचना, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुगम, सुविधाजनक एवं समृद्ध बनाना ही हमारी प्रतिबद्धता है भावना बोहरा ने कहा कि विगत वर्षों में पंडरिया विधानसभा में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं गाँव -गाँव और वनांचल तक सड़कों का जाल बिछ रहा है 1000 हजार करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है पेयजल और सिंचाई एवं कृषि के लिए 300 करोड़ से अधिक के पेयजल एवं जल आवर्धन परियोजनाएं अपना आकर ले रहीं हैं चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार वनांचल क्षेत्रों तक सुविधाओं की पहुँच तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here