Home Uncategorized निःशुल्क कोचिंग ‘शिक्षा एक सेवा’ टीम द्वारा नवोदय मेगा मॉक टेस्ट संपन्न,...

निःशुल्क कोचिंग ‘शिक्षा एक सेवा’ टीम द्वारा नवोदय मेगा मॉक टेस्ट संपन्न, टॉप 20 मेधावी छात्र सम्मानित

0
16

निःशुल्क कोचिंग ‘शिक्षा एक सेवा’ टीम द्वारा नवोदय मेगा मॉक टेस्ट संपन्न, टॉप 20 मेधावी छात्र सम्मानित

बिल्हा । निःशुल्क कोचिंग शिक्षा एक सेवा टीम बिल्हा के द्वारा विगत चार वर्षों से बिल्हा क्षेत्र के मेधावी छात्रों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी शाला समय के पश्चात जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में कराई जा रही है। इसी टीम के तत्वावधान में तृतीय वर्ष विकासखंड स्तरीय निःशुल्क नवोदय विद्यालय मॉक टेस्ट का

आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत संकुल स्तर पर चार मॉक टेस्ट आयोजित किए गए जिसका फाइनल मॉक टेस्ट 20 नवम्बर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या हिंदी माध्यम विद्यालय बिल्हा में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया। यह मॉक टेस्ट आयोजन का मुख्य उद्देश्य, संकुल स्तर से चयनित उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का गहन अनुभव प्रदान करना है, जो नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यह मॉक टेस्ट उनकी तैयारी के स्तर की अंतिम और

निर्णायक परख के लिए, बच्चों को परीक्षा के वातावरण से परिचित कराता है और परीक्षार्थी की कमजोरियों को पहचानने में मदद करने के साथ ही आत्मविश्वास को बढ़ाने, परीक्षा के तनाव को कम करने, अपने कमजोर विषय का आंकलन करने, समय प्रबंध आदि करने में मदद करता है। इस मॉक टेस्ट में बिल्हा ब्लॉक के 45 संकुल से चयनित टॉप 5 बच्चे इस फाइनल मॉक टेस्ट में शामिल हुए। इस फाइनल मॉक टेस्ट में विकास खण्ड के चयनित 167 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस मेगा टेस्ट में मुख्य अभ्यागत नन्दकुमार चौबे अनुविभागीय अधिकारी (रा) बिल्हा, श्री कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक बिल्हा देवी प्रसाद चंद्राकर, शहरी विकास खंड स्त्रोत समन्वयक वासुदेव पांडेय बिल्हा व अन्य के गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आयोजक सीएसी केशव वर्मा, कलेश्वर साहू, राजेश यादव थे। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत नन्द कुमार चौबे ने बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया और पढ़ाई के महत्व पर जोर दिया सतत परिश्रम करने के कहा। छात्रों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें नवोदय विद्यालय की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही श्री कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से वे इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पा सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं उन्होंने यह भी कहा कि यह निः शुल्क कोचिंग सुविधा ग्रामीण और जरूरतमंद बच्चों के लिए एक वरदान है। सभी ने इस आयोजन का सराहना करते हुए आयोजक टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्य सीपी ठाकुर, डी एन यादव, वेदप्रकाश साहू, सुनील पाण्डेय, साधराम मरकाम, पुनीराम साहू, शैलेंद्र ठाकुर, सूर्यकांत कौशिक, श्रवण जगत, श्रवण कौशिक, अरुण सेन, आशा चौधरी, दिलीप पाटले, मुकेश ध्रुव, देवेंद्र शुक्ला, अभिषेक शर्मा , चंद्रशेखर नवरत्न व अन्य सभी सीएसी, शिक्षकों, पालकों का प्रमुख योगदान रहा। मॉक टेस्ट के केंद्राध्यक्ष साधराम मरकाम व परीक्षा नियंत्रक केशव वर्मा रहे। कार्यक्रम प्रायोजक राज स्वीट्स, सतीश पुस्तकालय, अरुण कुमार सेन प्राचार्य सरस्वती विद्यालय बरतोरी, सुरेश पुस्तक सदन, आस्था फोटोकापी एंड प्रिंटर, खान गैस रिपेयरिंग सेंटर, सुरभि इंटरप्राइजेज, संदीप दुबे शिक्षक मुरकुटा रहे।
फाइनल मॉक टेस्ट के टॉप 20 परीक्षार्थी को आकर्षक पुरस्कार व उनके शिक्षक को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। अपने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में फार्म भरवाने हेतु आशा चौधरी एवं सबसे ज्यादा फॉर्म भरवाने वाले शिक्षक श्रवण जगत को सम्मानित किया गया। इस मॉक टेस्ट में प्रथम
निष्ठा जायसवाल, द्वितीय प्रतिवीर राजपूत, तृतीय काव्य कौशिक, चतुर्थ अंश कोशले, पांचवा प्रतीक राजपूत, छठवां दक्ष यादव सातवां आरव जांगड़े, आठवां आयुष कौशिक, नवां सिद्धांत सोर्थ और दसवां शिवा कुशरो ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन केशव वर्मा एवं आभार कलेश्वर साहू ने व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here