Home अन्य खबरे नंबर 7 में पानी की समस्या को लेकर धरना, चक्काजाम स्थगित

नंबर 7 में पानी की समस्या को लेकर धरना, चक्काजाम स्थगित

0
8

नंबर 7 में पानी की समस्या को लेकर धरना, चक्काजाम स्थगित

पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 7 में धरना प्रदर्शन, चक्काजाम स्थगित

पार्षद माधुरी देवी पालीवाल के नेतृत्व में लोगों ने सौंपा ज्ञापन, जलप्रदाय के पुराने समय को बहाल करने की मांग

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा,:-अकलतरा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में जलप्रदाय की समस्या को लेकर आज पार्षद माधुरी देवी पालीवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने और पूर्व निर्धारित समय पर नल चालू कराने की मांग उठाई।

धरना प्रदर्शन सुबह से जारी रहा। इसी बीच मुख्य नगर पालिका अधिकारी की ओर से दोपहर 12 बजे परिषद की बैठक आयोजित किए जाने की सूचना मिलने पर सुबह 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। साथ ही प्रस्तावित चक्काजाम को भी स्थगित कर दिया गया।

धरना समाप्त होने के बाद पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासी एवं आम नागरिक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि विगत वर्षों से जिस समय पर जलप्रदाय किया जाता रहा है, उसी निर्धारित समय पर नल चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

इसके बाद जलप्रदाय के मुद्दे पर परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्षदों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण अंतिम निर्णय नहीं हो सका। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों के भीतर सभी पार्षदों की सहमति से जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

अब वार्डवासियों की नजर नगर पालिका परिषद के आगामी निर्णय पर टिकी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि जलप्रदाय के समय को लेकर जल्द समाधान निकलेगा और उन्हें नियमित रूप से पानी मिल सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here