Home अन्य खबरे जबलपुर में फिल्म निर्माण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंत्री श्री...

जबलपुर में फिल्म निर्माण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंत्री श्री राकेश सिंह

0
3

​जबलपुर में फिल्म निर्माण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंत्री श्री राकेश सिंह

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर नेपियर टाउन में हुआ अत्याधुनिक ‘बियॉन्ड स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन, महाकौशल को फिल्म सिटी बनाने की दिशा में एक और कदम

​जबलपुर:

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित आशीष हॉस्पिटल के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘बियॉन्ड स्टूडियो’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इस गरिमामयी अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बियॉन्ड स्टूडियो के संचालक मंडल और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जबलपुर में इस स्तर का स्टूडियो प्रारंभ होना इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि महाकौशल क्षेत्र में फिल्म सिटी विकसित करने और जबलपुर को उसका प्रमुख मुख्यालय बनाने के जो प्रयास चल रहे हैं, उन्हें इस पहल से और अधिक गति मिलेगी।

​मां नर्मदा और रानी दुर्गावती के जीवन पर बनेगी फिल्में

मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि बियॉन्ड स्टूडियो द्वारा जल्द ही माँ नर्मदा की महिमा और इतिहास पर आधारित एक फिल्म का निर्माण किया जाएगा, जिसकी शूटिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके उपरांत, महाकौशल की आन, बान और शान रहीं वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर आधारित फिल्म भी बनाई जाएगी। उन्होंने इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए स्टूडियो की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

​कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति:

​भारत भूषण (फाउंडर एंड एमडी, बियॉन्ड स्टूडियो), अभय सूर्यवंशी, तन्मय शैलेट, ओम दुबे, वीरेन्द्र सिंह बघेल, रानी बघेल, बिंदु बघेल,राशि शैलेट, ओमकार पटेल एवं ध्रुव सैंगर।

​

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here