Home अन्य खबरे छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अकलतरा थाने...

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अकलतरा थाने में सौंपा ज्ञापन; FIR दर्ज करने की मांग

0
12

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अकलतरा थाने में सौंपा ज्ञापन; FIR दर्ज करने की मांग


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। छत्तीसगढ़िया समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से 18 नवंबर 2026 को थाना अकलतरा में थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में छत्तीसगढ़िया समाज को कथित तौर पर ‘जाहिल-गंवार’ एवं ‘अनपढ़’ जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतीक चिह्न के अपमान का भी आरोप लगाया गया है।
पार्टी ने कहा है कि इस तरह के वीडियो से छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से संबंधित वीडियो की जांच कर उसमें उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
फिलहाल ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here