Home अन्य खबरे अपराध समीक्षा बैठक में SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का सख्त...

अपराध समीक्षा बैठक में SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का सख्त रुख – जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक

0
4

अपराध समीक्षा बैठक में SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का सख्त रुख – जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक

* *अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश*

* *थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिसिंग मजबूत करने, गुंडा-निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग एवं फरार आरोपियों – वारंटियों की गिरफ्तारी के दिए कड़े निर्देश*

* *बीट प्रणाली को प्रभावी बनाकर प्रत्येक क्षेत्र की गतिविधियों पर रखें सतत निगरानी।*

* *संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के लिए समय -समय पर करें नाकाबंदी करने*

* *फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा /अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.11.26 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराधों के निराकरण, थाना- चौकी क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

*बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित कराने तथा क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग करने*

*पुलिस अधीक्षक* ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ थाना एवं चौकी प्रभारियों के माध्यम से नियमित बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित कराने तथा क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

*फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़*

विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी धरपकड़ कार्रवाई कर अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाए।

*प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने*

पुलिस अधीक्षक ने समय-समय पर प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

*फरियादियों से शालीनतापूर्ण व्यवहार एवं उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने*

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों एवं फरियादियों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार किया जाए। उनकी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए त्वरित और उचित वैधानिक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अपराध नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*उक्त बैठक* में DSP मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP कोतवाली योगिताबाली खापर्डे, SDOP शिवरीनारायण तोमेश वर्मा, SDOP चांपा लौकेश बंसल, SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह, स्टेनो राजेंद्र श्रीवास्तव, रीडर-1 अश्वनी राठौर एवं स्थापना प्रभारी कृष्णा साहू भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here