Home कोरबा *सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2...

*सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।*

0
3

करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरामद।

कोरबा – थाना दर्री क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी (CSEB) के निर्माणाधीन 1320 मेगावाट विद्युत संयंत्र स्थल से विभिन्न औद्योगिक उपकरणों की चोरी के मामले में दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी गया मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी सुधीर जैन द्वारा थाना दर्री में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी की फर्म ‘सिद्धि विनायक एसोसिएट्स’ सब-कॉन्ट्रैक्टर के रूप में 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल पर कार्यरत है। शिकायत के अनुसार, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा कार्यस्थल से वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, केबल, कटर मशीन आदि महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस विवेचना एवं गिरफ्तारी
थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर संदेही रोहित शुक्ला एवं संदीप भोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रोहित शुक्ला
संदीप भोई

बरामद मशरूका:
02 नग पुरानी वेल्डिंग मशीन (VIVGO Plus कंपनी)
01 नग 14 इंच चश्मा मशीन (Bosch कंपनी)
02 नग 04 इंच प्लाई कटर मशीन
01 नग 07 इंच ग्राइंडर मशीन
(कुल अनुमानित मूल्य: लगभग ₹1,00,000/-)

वैधानिक कार्रवाई
आरोपियों के कब्जे से चोरी गए समस्त उपकरणों को विधिवत जब्त कर साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here