कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में आयोजित हुआ।

कोरबा – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला मे मिशन वात्सल्य अंतर्गत किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानो, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह मुक्त, चाईल्ड हेल्प लाइन 1098, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी एवं टोल फ्री नंबर 112, व 181 के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही सभागार मे उपस्थित अतिथियों, शिक्षको एवं विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त के सम्बन्ध मे शपथ भी दिलाया गया.. उक्त कार्यक्रम में सुश्री डिम्पल भेड़िया माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री दीपमाला सिंह संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत, श्री संदीप सिंह बिसेन विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती ज्योति पटेल सामाजिक कार्यकर्त्ता, श्री संजय तिवारी मनोरोग चिकित्सक सहित विद्यालय के शिक्षक व लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।



