Home अन्य खबरे *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा और राष्ट्र...

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का किया आह्वान*

0
3

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का किया आह्वान*

*सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा में नशामुक्ति कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम के अवसर पर युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

श्री साहू ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को प्रभावित करती है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा खेलकूद, योग, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक सेवा जैसे रचनात्मक कार्यों में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, आत्मसंयम और नैतिक मूल्यों को अपनाना युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

श्री साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि जागरूक, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर युवा राष्ट्र की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशामुक्त वातावरण बनाने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी, जागरूकता और सामूहिक संकल्प के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here