आंगनबाड़ी उत्सव के जरिए महिलाओं से सीधा संवाद, गर्भवती महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/दामापुर:- महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की तरह दामापुर आंगनबाड़ी केंद्र में भी आंगनबाड़ी उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं सहित गांव की महिलाओं को आमंत्रित कर जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र. अश्वनी यदु एवं दामापुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्र. बहादुर खान शामिल हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन दीदी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर मां और बच्चे को स्वस्थ रखने के उपाय बताए गए इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मुनगा भाजी, सोयाबीन बड़ी, अंकुरित चना, अंकुरित मूंग, तिनपनिया भाजी सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई महिलाओं को इन खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण मिल सके और बच्चों में कुपोषण की स्थिति को रोका जा सके।
*अंधविश्वास से बचने और समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कहा कि आंगनबाड़ी उत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि शासन की योजनाओं और उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के स्वास्थ्य एवं बच्चों के पोषण को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं वही उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि गर्भावस्था को छिपाने के बजाय समय पर स्वास्थ्य केंद्र और चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए उन्होंने कहा कि कई बार अंधविश्वास अथवा टोना-टोटका के डर से महिलाएं गर्भवती होने की जानकारी छिपा लेती हैं और समय पर सोनोग्राफी तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच नहीं करातीं इससे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का समय पर पता नहीं चल पाता उन्होंने महिलाओं से बिना संकोच नियमित जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
*गर्भवती महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन दीदी ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मिलने वाली सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान समय पर पंजीयन कराने तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने से शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई सरपंच बहादुर खान ने कहा कि ग्राम पंचायत की प्राथमिकता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, दवाइयां, टीकाकरण तथा शासन की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक सहयोग किया जाएगा उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन दीदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
*उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन दीदी सहायिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण के लिए जागरूक माताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन ग्राम पंचायत के पंच नारायण साहू ने किया तथा उपस्थित अतिथियों महिलाओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र. अश्वनी यदु, दामापुर पंचायत के सरपंच प्र. बहादुर खान, पंच नारायण साहू, मास्टर ट्रेनर उतरा बनर्जी, पंचायत रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन दीदी, गांव की महिलाएं, बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



