
मुंगेली,,लोरमी,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई का सात दिवसीय शिविर का आरंभ शिवधाम नगरी ग्राम पंचायत पाली के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 03 जनवरी 2024 से आरंभ हुआ।इस संबंध में प्रो नरेंद्र सलूजा ने बताया कि महाविद्यालय की रासेयो पुरुष इकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम पाली में 03 जनवरी से 09 जनवरी 2024 तक आयोजित होगा।
इस शिविर का थीम,, नशामुक्त समाज में युवाओं का योगदान हैं।यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी प्रो राधेश्याम साहू के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा। शिविर के उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना,एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी प्रो साहू ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासेयोसे जुड़ने का मतलब हमारे अंदर आपसी भाईचारा, समाज
राष्ट्रसेवा,एकता आचरण की शिक्षा ग्रहण करना हैं।रासेयो के संयोजक प्रो एच एस राज ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ यह एनएसएस का उद्देश्य है रासेयो का आदर्श वाक्य: “नॉट मी बट यू”, लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निःस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को पुष्ट करता है। प्रो एस के जांगड़े ने कहा कि राष्ट्र की युवाशक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह उड़ीसा के कोणार्क स्थित सूर्य मन्दिर के रथ के चक्र है। सूर्य मन्दिर के ये विशाल चक्र सृजन, सरंक्षण और निर्मुक्ति के आवर्तन को अभिव्यक्त करते हैं तथा काल और स्थान से पूरे जीवन में गति का महत्व बताते हैं। प्राचार्य डा, एन के ध्रुव ने कहा कि एनएसएस में शामिल होकर आप स्वयं को खोजने की यात्रा का विकल्प चुनेंगे । आप अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानेंगे। आप निश्चित रूप से विभिन्न धाराओं वाले लोगों के बीच अद्भुत कौशल और नेतृत्व और टीम वर्क जैसे गुण सीखेंगे। आपको अपने कार्यों और प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उद्बोधन के बाद विवेकानंद पब्लिक स्कूल के संचालक के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को कैप प्रदान किया गया।इस समारोह में उक्त वक्ताओं के अलावा महाविद्यालय के श्री पी पी लाठिया, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा सरपंच लल्लूराम साहू, उपसरपंच अरविंद मरावी, समन्वयक मोहनलाल सोनी, प्राचार्य मंदाकनी शुक्ला, संरक्षक मानदास मानिकपुरी, समस्त शिक्षक गण, महिला स्व सहायता समूह के सभी सदस्य, ग्राम कोटवार श्री अंजोरदास, आदि उपस्थित थे।
