More

    *जुए में शराबी पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, हारने के बाद बनाने लगा ये दबाव, फिर जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान पढ़िये पूरी खबर*

    मेरठ: मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जुआ खेलने के दौरान पति ने पत्नी पर दांव लगा दिया और फिर दांव हार गया. मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

    Crime News: दरअसल, मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र पूर्वा अहमदनगर का है. इलाके की रहने वाली एक महिला लिसाड़ी थााना पहुंची थी. उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी अहमदनगर में हुई थी. उसका पति शराबी है. महिला ने आगे कहा कि घर आकर पति ने अपने दोस्त के साथ जाने का कहा. पूछने पर कहने लगा कि जुआ खेलने के दौरान उसने मुझे दांव पर लगाया था. मगर, वह दांव हरा गया. इसलिए तुम मेरे दोस्त के साथ जाओ.

    Crime News: महिला ने पुलिस को आगे बताया कि पति की बात सुनकर वह हैरान रह गई. महिला के मुताबिक पति जबरदस्ती मुझे अपने दोस्त के साथ भेजना चाहता था. मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैं घर से भाग गई थी. मेरी मदद कीजिए. वहीं, इस मामले पर लसेड़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है.

    जायदाद नाम कराने का भी बोला, मारा-पीटा

    Crime News: महिला का यह भी कहना है कि पति उसके साथ मारपीट करता है. मायके की जायदाद उसके नाम कराने की जिद करता है. मुझे नहीं मालूम की वह किस व्यक्ति के साथ मुझे भेजना चाहता था. मैंने तो पहली बार उसे देखा था. पति धमकी देता है कि साथ रहना है तो रह नहीं तो कहीं भी चली जा मुझे कोई मतलब नहीं है.

     

    Trending News

    Technology