
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी :- ०आज दिनांक22/10/2025 को लोरमी ब्लॉक के विभिन्न वन ग्रामों कटामी ,बम्हनी , अतरिया ,सुरही , जकड़ बांधा , जमुनाही और खुड़िया में जन्म शताब्दी संभागीय युवा कार्यशाला बिलासपुर हेतु जनसंपर्क किया गया ,साथ ही साथ गुरुदेव के लिखे साहित्य का भी वितरण किया गया। लोरमी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। आज के इस अभियान में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता खेलन सिंह मार्को , इंद्रजीत ध्रुव और सुषमा पोर्ते ने अपना समयदान किया ।

