More

    *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*

    *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को*

    *जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों में 1603 अभ्यर्थी होंगे शामिल*

    मुंगेली // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह परीक्षा जिले के 05 परीक्षा केंद्रों डॉ.ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, बी.आर.साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगर पालिका और शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में आयोजित होगी, जिसमें कुल 1603 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था एवं निगरानी के विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ ही हाथों से तलाशी ली जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र में कम से कम 02 घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की पूरी जांच समय पर हो सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र, काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन तथा पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ला सकेंगे, जबकि मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैल्कुलेटर, किसी भी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोटे सोल या ऊंची हील के जूते सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूर्णतः वर्जित रहेगी। परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बाँह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश वर्जित है।

     

    Trending News

    Technology