More

    *मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांतिहवन आयोजित*

    *मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांतिहवन आयोजित*

    मुंगेली —छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में 18 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक शांतिहवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांतिहवन संपन्न हुआ। भजन संध्या के पश्चात शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा दी। माताजी की स्मृतियां सदैव शांति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक), महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology