*मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत भर्ती हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी*

मुंगेली, / जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच व साक्षात्कार उपरांत चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ एवं कार्यालय की सूचना पटल पर मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
