More

    *दिनांक 22 एवं 23 अप्रैल को जबलपुर एंडोक्राइन सोसाइटी के तत्वाधान में “एंडॉक्रिनलॉजी एवं डायबिटीज अपडेट*

    पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर,,दिनांक 22 एवं 23 अप्रैल को जबलपुर एंडोक्राइन सोसाइटी के तत्वाधान में “एंडॉक्रिनलॉजी एवं डायबिटीज अपडेट” संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस दो दिवसीय संगोष्ठी का प्रथम दिन का आयोजन कलचुरी होटल में किया गया, जिसमें जबलपुर के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉ विक्रम सिंह चौहान ने मेल इनफर्टिलिटी की एप्रोच के बारे में बताया। जबलपुर के डायबिटोलॉजिस्ट डॉ विशाल कस्तवार ने फैटी लीवर के डायग्नोसिस एवं समाधान के बारे में बताया। डॉ संजय यादव ने एड्रिनल ट्यूमर की इनवेसिव सर्जरी के बारे में बताया। दिल्ली से आए हुए एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉ दीप दत्ता ने जेस्टेशनल डायबिटीज के बारे में नई अपडेट दी। जबलपुर के डायबिटीज थायराइड मोटापा रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष डेंगरा ने डायबिटीज की नई दवाई इमीग्लीमिन के बारे में बताया। डॉ डेंगरा ने बताया कि अब यह दवाई जबलपुर में भी उपलब्ध है।
    दो दिवसीय संगोष्ठी का दूसरा दिन 23 अप्रैल को आईएमए हॉल में आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत ग्वालियर के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज जैन के व्याख्यान से की गई। उन्होंने प्रीकोशियस प्यूबर्टी के एवोल्यूशन एवं मैनेजमेंट के बारे में बताया। जबलपुर के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉक्टर वीके भारद्वाज ने शॉर्ट स्टेच्योर (छोटे कद) की एप्रोच के बारे में बताया। रायपुर के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉ तरुण मिश्रा ने डायबिटीज की बीमारी के प्रबंधन की नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। भोपाल के एंडोक्राइन डॉक्टर सोमनाथ रघुवंशी एवं डॉ जयदीप खरे ने पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के बारे में पैनल डिस्कशन में भाग लिया। इस पैनल डिस्कशन को जबलपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सोनल साहनी के द्वारा मॉडरेट किया गया। लखनऊ के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉक्टर शरद कुमार ने ऑस्टियोपोरोसिस के हार्मोनल दृष्टिकोण के बारे में बताया। मथुरा के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉ आशीष गोपाल ने डायबिटीज के हार्ट एवं किडनी से संबंधित दृष्टिकोण के बारे में बताया। रायपुर के एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉक्टर विप्लव बंधोपाध्याय ने पुरुषों में देर से शुरू होने वाले हाइपोगोनेडिज्म के बारे में बताया। जबलपुर के डायबिटीज थायराइड एवं मोटापा रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष डेंगरा ने इंसुलिन की इंटरचेंजेबिलिटी एवं डॉक्टर द्वारा अपनी रोजाना प्रैक्टिस में इसे कैसे उपयोग करना है के बारे में बताया डॉ परिमल स्वामी ने डायबिटीज की स्मार्ट एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर के सीएमएचओ एवं रीजनल डायरेक्टर डॉ संजय मिश्रा एवं गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ जे पी कपूर भूतपूर्व डीन, एनएससीबी मेडिकल कॉलेज थे। डॉ पवन स्थापक, डॉ राजीव सक्सेना एवं डॉक्टर मानिक पांसे स्पेशल इनवाइटी थे।
    संगोष्ठी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आशीष डेंगरा ने बताया कि जबलपुर एवं इसके आसपास के लगभग 300 चिकित्सकों ने इस संगोष्ठी का लाभ उठाया। जबलपुर एंडोक्राइन सोसायटी के चेयरमैन डॉक्टर वीके भारद्वाज एवं अध्यक्ष डॉ आशीष डेंगरा, सचिव डॉ विक्रम सिंह चौहान ने संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सभी चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।
    भवदीय
    डॉ आशीष डेंगरा
    कार्यकारी अध्यक्ष
    जबलपुर एंडोक्राइन सोसायटी

    Trending News

    Technology